राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:
ग्राम सुना बीजागौर में रामायण पाठ बंद करने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। देवरी थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की रात्रि करीब 8 एवं 9 बजे के बीच बताई जा रही है। विवाद उस समय हुआ जब गांव में शंकर जी के मंदिर में रामायण पाठ चल रहा था इसी दौरान गांव के ही रज्जू कर्मी ने मंदिर के पास पहुंचकर गाली गलौज करते हुए रामायण पाठ बंद करने शोर शराबा शुरू कर दिया।

दौरान मंदिर के पास बने मकान के सामने बैठे दिनेश कुर्मी को गाली गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद शुरू हो गया। रज्जू कुर्मी बल्लम लेकर आ गया और उसका भाई सरमन कुल्हाड़ी लेकर दिनेश से झगड़ा करने लगे, इस दौरान दिनेश गिर गया और बेहोश हो गया, घटनास्थल पर मौजूद मामा हरिराम कुर्मी 60 साल के सिर में भी चोट लगने से घायल हो गया। जिसकी खबर उसकी मां जनक रानी को मिली तो वह दौड़कर चिल्लाती हुई मौके पर पहुंची और अपने बेटे के साथ हो रहे विवाद देखकर जहां धक्का मुक्की के कारण घबराकर गिर गई, जिसे देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने महिला जनक रानी को मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पुत्र दिनेश कर्मी ने बताया कि ग्राम सुना बीजागौर में शंकर जी के मंदिर में रामायण पाठ चल रहा था इसी दौरान गांव के रज्जू कर्मी आया और कहा कि रामायण बंद करो कौन करवा रहा है हमें डिस्टर्ब हो रहा है और मुझे गाली गलौज करने लगा। जब मैंने रोका तो बल्लम लेकर मुझे मारने दौड़ा और झूमा झटकी करने लगा। उसका भाई सरमन कुर्मी भी कुल्हाड़ी लेकर आया था और मुझे चोट आने से वह बेहोश हो गया था। घटना का विवाद देख उनकी मां विवाद को देखकर वह घबरा गई और वह धक्का मुक्की के दौरान गिर गई और बेहोश हो गई रात्रि में ही मां को देवरी की अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी मृतिका के भाई हरिराम कुर्मी ने बताया कि गांव वालों ने मिलकर मंदिर में रामायण पाठ शुरू कराया था जिससे रज्जू कर्मी को परेशानी हो रही थी और वह गाली गलौज करता था। बुधवार को उसने जमकर गाली गलौज की और मेरे भांजे दिनेश के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया। इसी दौरान वह भी बीच बचाव करने पहुंचे तो उनके सिर में चोट पहुंची है और मेरी बहिन को जब विवाद की जानकारी मिली तो वह घर के बाहर आई और विवाद देखकर बीच बचाव करने पहुंची जहां धक्का मुक्की के कारण घबराकर गिर गई और बेहोश हो गई। इस मामले में थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि ग्राम सुना में महिला की मौत गिरकर हुई है या विवाद के कारण यह जांच का विषय है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिए।
