एंबुलेंस पायलट को आपात स्थिति से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

एंबुलेंस पायलट को आपात स्थिति से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण | New India Times

बहराइच जिले के ट्रेनिंग प्रशिक्षण केंद्र में एक दिवसीय एंबुलेंस स्टॉफ (पायलट) कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही एंबुलेन्स के स्टाफ को लखनऊ से आई टीम ने प्रशिक्षित किया। एक दिवसीय प्रशिक्षण में 40 से अधिक पायलटों को प्रशिक्षित किया गया है।

इस दिवसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार जिलों के पायलट उपलब्ध रहे जिसमें बलरामपुर, बहराइच, बाराबंकी और श्रावस्ती के कर्मचारी शामिल हैं।
लखनऊ से आए हुए ऑडिटर कार्तिकेय शर्मा और ई एम एल सी अनुज कुमार वर्मा जी ने पायलटों को प्रशिक्षित किया साथ में यह भी ध्यान रखा गया है की ट्रेनिंग में आए हुए पायलटों की अनुपस्थिति में एंबुलेंस संचालन में कोई भी दिक्कत ना आए। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण लगभग 10 से 12 दिन चलेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएमओ सर सीएमओ सर ने भी सड़क सुरक्षा के बारे में पायलटों को निर्देश दिए। इस दौरान रीजनल मैनेजर विवेक मिश्रा, प्रोग्राम मैनेजर सुधीर कुमार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version