मेघनगर दशहरा मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा  कार्यक्रम हुआ संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर दशहरा मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा  कार्यक्रम हुआ संपन्न | New India Times

भारत संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण का आयोजन मेघनगर दशहरा मैदान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। इस मौके पर अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, नगर परिषद मेघनगर अध्यक्ष कमलेश मचार, मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत, वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, मुकेश मेहता, राकेश जैन, लाखन देवाणा, आदि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मंचासिन अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मेघनगर दशहरा मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा  कार्यक्रम हुआ संपन्न | New India Times

भारत सरकार की योजनाओं में सर्व प्रथम प्रधानमंत्री उज्वला योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं के शिविर लगाकर अपने – अपने विभाग प्रमुखों के द्वारा विभाग की प्रचलित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं  योजनाओं से वंचित रहे पात्र हितग्राहियों को लाभ देने हेतु उपस्थित अधिकारियों को तत्काल पंजीयन कार्यवाही करने हेतु कहा गया जहां तत्काल हितग्राहियों के आवेदन पंजीयन किये गये।

मेघनगर दशहरा मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा  कार्यक्रम हुआ संपन्न | New India Times

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार श्रीमती मृरदुला सचलानी, पटवारी दिलीप भूरिया, नगर परिषद उपयंत्री सुरेश गणावा, राजा टाक, स्वच्छता निरीक्षक सोहन रावत, स्टोर कीपर सुनील डामोर, सहायक लेखा प्रवीण ठाकुर, लिला डामोर, राकेश डामोर, दिनेश हटीला, आदि नगर परिषद कर्मचारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहयका उपस्थित रहे।आयोजन उपरांत समस्त अतिथियों का आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version