रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इन्दौर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अब 10 तारीख का इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि किश्त पहले ही जारी कर दी जाएगी कब आयेगा लाड़ली बहना योजना का पैसा मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि बहन-बेटियों के कल्याण के लिए जारी कोई योजना बंद नहीं होगी।
लाडली बहना योजना में मार्च माह की किस्त पहली तारीख को बहनों के खाते में जारी कर दी जाएगी। मैं अपने आपको मुख्यमंत्री नहीं, जनता का मुख्य सेवक मानता हूं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानसेवक हैं और मैं मुख्य सेवक के रूप में प्रदेश के विकास और जनकल्याण को समर्पित हूं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मार्च महीने में कई त्यौहार हैं जिसके कारण लाडली बहनों को पैसे की आवश्यकता होगी इसलिए हम इस किस्त को पहले ही जारी कर रहे हैं।
