भोगी संग्रह करने का कार्य करते हैं, त्यागी छोड़ने का कार्य करते हैं: साध्वी उर्मिला कुमारी मसा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भोगी संग्रह करने का कार्य करते हैं, त्यागी छोड़ने का कार्य करते हैं: साध्वी उर्मिला कुमारी मसा | New India Times

पुज्य श्री विधान विजय जी म.सा. का चतुर्थ दीक्षा दिवस मनाया गया। सामायिक व गुणानुवाद सभा का आयोजन हुए। साध्वी उर्मिला कुमारी मसा के प्रवचन हुए। अंत में प्रभावना मेहता परिवार की और से वितरित की गई। परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य भगवन्त श्रीमद विजय जयानन्द सुरिश्वर  म.सा.के शिष्य झाबुआ के नन्दन प.पुज्य मुनिराज श्री विधान विजयजी म सा के दीक्षा के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सकल जैन श्री संघ झाबुआ द्वारा श्री ऋषभदेव बावन ज़िनालय स्थित श्री राजेंद्र सूरीपोषध शाला में पूज्य महाश्रमण जी की सुशिष्या उर्मिला कुमारी जी आदि ठाना -४ की निश्रा में सामूहिक सामयिक एवं गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया।

भोगी संग्रह करने का कार्य करते हैं, त्यागी छोड़ने का कार्य करते हैं: साध्वी उर्मिला कुमारी मसा | New India Times

इस अवसर पर पूज्य साध्वी श्री उर्मिला कुमारी जी मसा ने कहा कि भोगी व्यक्ति संग्रह करने में लगा है जबकि त्यागी व्यक्ति छोड़ने का कार्य करता है। जो त्याग की भावना रखता है उसके सामने दुनिया झुकती है आपने कहा कि जिसके मन में त्याग की भावना आ जाये उसका जीवन आनंदमय हो जाता है आपने कहा की तलवार की ताक़त वाला परास्त हो जाता है किंतु आत्मा की ताक़त यदि विकसित हो जाये तो उसे कोई परास्त नहीं कर सकता है हमेशा विजय होता है। जब त्याग की भावना जीवन में आ जाएगी तो साधुत्व अपने आप आ जाता है।

भोगी संग्रह करने का कार्य करते हैं, त्यागी छोड़ने का कार्य करते हैं: साध्वी उर्मिला कुमारी मसा | New India Times

यहां बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर पूज्य मुनिराज के दीक्षा दिवस पर अनुमोदना की।
सर्व प्रथम नवकारमंत्र का जाप और मंगलाचरण पूज्य साध्वी श्री ने श्रवण करवाया। इस अवसर पर श्री संघ अध्यक्ष मनोहर भंडारी ने कहा की पूज्य विधान विजयजी म सा जिनका सांसारिक नाम शाश्वत जी मेहता रहा और संजय जी मेहता के पुत्र हे, प्रारम्भ से ही दीक्षा लेने हेतु आत्मबल मज़बूत रहा और द्रड संकल्पित थे साथ ही झाबुआ का मेहता परिवार भी धन्य है जिन्होंने दीक्षा लेने की आज्ञा प्रदान की।

भोगी संग्रह करने का कार्य करते हैं, त्यागी छोड़ने का कार्य करते हैं: साध्वी उर्मिला कुमारी मसा | New India Times

श्री वर्धमान स्थानक श्री संघ के श्री प्रवीण रुनवाल ने कहा की दीक्षा ग्रहण कर पूज्य विधान विजयजी मसा ने अपने जीवन में मोक्ष मार्ग को प्रशस्त किया। तेरापंथ संघ के श्री पंकज कोठारी ने कहा की सयंम मार्ग अत्यंत ही कठिन मार्ग से पूज्य विधान विजय जी मसा अपने सयंम जीवन में उत्तरोत्तर प्रगति करें एसी कामना करते हैं। इस अवसर पर मेहता परिवार की और से प्रभावना भी वितरित की गई। कार्यक्रम में श्वेतांबर समाज, स्थानकवासी समाज और तेरापंथ समाज के वरिष्ठ श्रावक श्राविकाएं उपस्थित रहे। संचालन डाक्टर प्रदीप संघवी ने किया और आभार संजय मेहता ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version