आयुष्मान गोल्डन कार्ड का गरीबों को मिल रहा है लाभ, 50 हज़ार की लागत का ऑपरेशन हुआ निःशुल्क | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

आयुष्मान गोल्डन कार्ड का गरीबों को मिल रहा है लाभ, 50 हज़ार की लागत का ऑपरेशन हुआ निःशुल्क | New India Times

गरीबों को 5 लाख तक के इलाज का निःशुल्क तोहफा जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिया गया है। उसे धरातल पर उतारने का काम स्वास्थ्य विभाग लखीमपुर द्वारा भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में लार की ग्रंथि में पथरी की शिकायत से ग्रस्त एक आयुष्मान कार्ड धारक का सफल ऑपरेशन जिला पुरुष अस्पताल/ मेडिकल कॉलेज में किया गया है। जिसकी अनुमानित लागत 50 हजार रुपए है। यह ऑपरेशन पूरी तरह से निःशुल्क किया गया है और मरीज़ अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

जिला पुरुष चिकित्सालय सीएमएस डॉ आईके रामचंदानी ने बताया कि लार की ग्रंथि में पथरी से ग्रसित मरीज़ सुरेश 52 जो की आयुष्मान कार्ड धारक है का सफल ऑपरेशन मंगलवार को ईएनटी सर्जन डॉ मनोज शर्मा (असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज) व जिला अस्पताल की टीम द्वारा किया गया। इस ऑपरेशन में जिला पुरुष अस्पताल से जनरल सर्जन डॉ आरके कोहली, एनेस्थेटिक डॉ एसके मिश्रा और डॉ सुधीर द्वारा सहयोग किया गया। मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्डन कार्ड धारक बहुत से मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में होता है। मेडिकल कॉलेज की सेवाओं के बढ़ने के बाद कई जटिल ऑपरेशन भी शुरू हो गए हैं। जिनसे मरीजों को लाभ मिल रहा है।

डॉ मनोज शर्मा (ईएनटी सर्जन) असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज ने बताया कि मरीज़ अपनी लार की ग्रंथि में पथरी का ऑपरेशन पहले करा चुका था, परंतु एक बार असफल ऑपरेशन की वजह से यह ऑपरेशन अब काफी जटिल था। टीम द्वारा जटिल प्रक्रिया से गुजरते हुए लार की ग्रंथि में पथरी की वजह से पूरी ग्रंथि को ऑपरेशन करके निकाल गया है। मरीज के मुंह में पत्थर जैसी गांठ थी। ऑपरेशन के बाद मरीज में काफी इंप्रूवमेंट है। ऑपरेशन सफल रहा है।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ आर्य देश दीपक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की सेवाओं में लगातार बढ़ौती की जा रही है और लगातार जटिल ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्डन कार्ड धारकों को इसका लाभ भी मिल रहा है। इसी के साथ जिले की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ सेवाएं भी मिलने लगी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version