सारंगी पेटलावद क्षेत्र में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत टीम के द्वारा की गई कार्यवाही | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सारंगी पेटलावद क्षेत्र में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत टीम के द्वारा की गई कार्यवाही | New India Times

मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा की अध्यक्षता में बैठक से प्राप्त निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा के निर्देशन में झाबुआ में नापतोल विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का संयुक्त दल गठित किया गया है। टीम द्वारा सारंगी में उपस्थित होकर  गौरव किराना स्टोर, देवनारायण दूध भंडार इत्यादि पर खाद्य पदार्थ की मौके पर ही मैजिक बॉक्स की सहायता से जांच की गई तथा मावा गुड एवं इंटरएस्टरीफाइट  फैट तथा होटल एम 4 मारुति, होटल पंचवटी एवं दरबार ढाबा थांदला रोड पेटलावद का निरीक्षण कर पनीर तथा सोयाबीन तेल का नमूना जांच के लिए लिया गया।

सारंगी पेटलावद क्षेत्र में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत टीम के द्वारा की गई कार्यवाही | New India Times

निरीक्षण के दौरान पेटलावद के थांदला रोड स्थित दरबार ढाबा बिना पंजीयन संचालित पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही उक्त दुकानों पर नापतोल निरीक्षक द्वारा इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे सत्यापन की भी जांच की गई है। जांच में टीम में उपस्थित खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि नमूने जांच के लिए लेकर भोपाल परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे गए हैं। जिला स्तरीय सलाहकार समिति के निर्देशों के परिपालन में टीम द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना पेटलावद में बच्चों एवं गर्भवती माताओं को वितरित किए जाने वाले पूरक पोषण आहार की भी जांच की गई जिसमें गर्भवती माताओं तथा बच्चों को वितरण के लिए हलवा, बाल आहार, खिचड़ी, गेहूं सोया बर्फी एवं आटा बेसन लड्डू के प्रीमिक्स के नमूने भी जांच में टीम द्वारा लिए गए हैं। टीम द्वारा जिले में 15 दिवस के लिए विशेष अभियान चलाया जाकर कार्यवाही की जावेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा, नापतोल निरिक्षक श्री कपिल कदम एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुरेश तोमर उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version