मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर मारवाड़ी समाज के सचिव एवं इंदिरा कालोनी स्थित भगवान श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष तथा नगर के समाजसेवी श्री भागचंद पहाड़िया के गत माह हुए अकस्मात निधन पर खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और उनके भतीजे गजेंद्र पाटिल (गज्जू दादा) ने अमीश पहाड़िया एवम विशाल पहाड़िया के राजस्थान भवन के सामने स्थित निवास स्थान पर जाकर स्व श्री भागचंद पहाड़िया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना कि वह दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान कर उन्हें अपने चरणों में उचित स्थान देते हुए शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। इस अवसर पर अमीश पहाड़िया, विशाल पहाड़िया एवं दिलीप पहाड़िया उपस्थित थे।
