मुख्यमंत्री से मुस्लिम वर्गों के पवित्र माह रमजान के अवसर पर ध्वनि विस्तारक यंत्र डेसीबल बढ़ाने की मांग की गई | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री से मुस्लिम वर्गों के पवित्र माह रमजान के अवसर पर ध्वनि विस्तारक यंत्र डेसीबल बढ़ाने की मांग की गई | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को परिपत्र जारी कर प्रदेश के मुस्लिम वर्गों की मंशा अनुसार ध्वनि विस्तारक यंत्र डेसिबल एक माह तक बढ़ाने स्वीकृति की मांग की है

प्रवक्ता फिटवेल  ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के गठन के पश्चात ही प्रथम बैठक में अध्यादेश जारी कर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संपूर्ण प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की मात्रा कम करने एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र का डेसीबल निर्धारित किया था जिसके आदेश पारित हुए थे शासन के आदेश का पालन करते हुए प्रदेश की सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर की संख्या कम कर निर्धारित डेसीबल के अनुसार मस्जिदों में  अजान हो रही है।

मुख्यमंत्री को प्रेषित किए गए परिपत्र में उल्लेख किया है कि 11 मार्च 2024 से मध्य प्रदेश में मुस्लिम वर्गों का पवित्र माह रमजान प्रारंभ हो रहा है जिसमें प्रदेश के समस्त मुस्लिम वर्ग रमजान के  रोजे रखकर इबादत करेंगे वह देश में अमन शांति के लिए दुआ करेंगे मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर  ध्वनि विस्तारक यंत्र के डेसीबल निर्धारित किए जाने के आदेश पारित  किये गए थे  जिसका पालन हर धार्मिक स्थल पर किया गया था।

रमजान का पवित्र महीना 30 दिवस का रहता है मध्य प्रदेश के मुस्लिम वर्गों की मंशा है कि 11 मार्च से 13 अप्रैल तक प्रातः 5:00 बजे मात्र 5 मिनट रोजा रखने के लिए सूचना हेतु एवं सायंकाल 6:10 पर रोजा खोलने के लिए मात्र पांच मिनट की छूट विशेष परिस्थिति में प्रदेश के समस्त मस्जिदों के ध्वनि विस्तारक यंत्र  के डेसीबल बढ़ाने की नियमानुसार कार्यवाही  की मांग की है। प्रवक्ता फिटवेल ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के समस्त मंत्री गणों विधायक गणों को भी परिपत्र जारी किया जाएगा। मध्य प्रदेश शासन मुस्लिम वर्गों के हितार्थ उक्त निर्णय लेकर प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को आदेश प्रदान करती है तो मध्य प्रदेश के समस्त मुस्लिम वर्ग  प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्य शासन का आभारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version