नगर आयुक्त ने नव-निर्मित अंत्येष्टि स्थल का किया निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त ने नव-निर्मित अंत्येष्टि स्थल का किया निरीक्षण | New India Times

नगर आयुक्त कामता प्रसाद सिंह ने नगर क्षेत्र के रोजा टिक्कल एवं रोजा बल्लिया स्थित अंत्येष्टि स्थल योजना के अंतर्गत नव-निर्मित अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय टिक्कल स्थित अंत्येष्टि स्थल व शौचालय का निरीक्षण कर पूर्ण परिसर व शौचालय की विशेष साफ-सफाई कराये जाने के सम्बंधित को निर्देश दिए। अंत्येष्टि स्थल की बाउन्ड्रीवॉल की रंगाई-पुताई कराये जाने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत नगर आयुक्त ने  रोजा बल्लिया स्थित नव-निर्मित अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय दाह-संस्कार स्थल के पास प्लास्टर क्षतिग्रस्त पाया गया, जिसको तत्काल ठीक किये जाने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिए, साथ ही पूर्ण परिसर में विशेष सफाई व्यवस्था किये जाने के निर्देश भी सम्बंधित को दिये गए। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी, अवर अभियंता सिविल मनोज कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version