कांग्रेस के जंगी प्रदर्शन से घबराई सरकार, हमारे नेताओं को किया गिरफ्तार: विजय भाबर | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240215-WA0099.mp4
New India Times

मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष झाबुआ विधायक विक्रांत भुरिया की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्य मंत्री का पुतला फुका। रोज़गार की मांग को लेकर युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतत्व में विधान सभा का घेराव 13 अप्रैल को किया जा था जिसमें पूरे मध्य प्रदेश से हजारों युवाओं ने भाग लिया था और मध्य प्रदेश सरकार को बेरोजगार युवाओं ने और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार विरोध किया था जिससे सरकार बौखला गई थी
और कांग्रेस वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।

कांग्रेस के जंगी प्रदर्शन से घबराई सरकार, हमारे नेताओं को किया गिरफ्तार: विजय भाबर | New India Times

झाबुआ युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय भाबर ने बताया कि 13 तारिख को युवक कांग्रेस द्वारा विधान सभा का घेराव किया जा रहा था जिसमें हजारों युवक कांग्रेस कार्यकर्ता ने भाग लिया था जिससे मध्य प्रदेश सरकार घबरा गई इसलिए मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और युवक कांग्रेस पदाधिकारियों को सरकार के दबाव में जेल में डाल दिया गया और अभी तक जेल में ही रखा हुआ है मैं पूछना चाहता हूं रोजगार मांगना गुनाह है क्या बेरोजगारों की आवाज़ उठाना गुनाह है क्या जो युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल में डाल रखा है मध्य प्रदेश सरकार की तानाशाही से युवक कांग्रेस डरने वाली नहीं है पूरे प्रदेश की युवक कांग्रेस सड़क पर धरना प्रदर्शन करेगी और जरूरत पड़ी तो जल्द जेल भरो आंदोलन भी करेगी सरकार अपनी जेल में जगह बढ़ा लेे हम कांग्रेस के सिपाही हैं जब अंग्रेजों से नहीं डरे तो बीजेपी के नेताओं से क्या डरेंगे।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240215-WA0096.mp4

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता विनय भाबर विधान सभा अध्यक्ष बबलू कटारा नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष दीपू डोडियार रानापुर ब्लॉक नन्द किशोर बामनिया विधान सभा उपाध्यक्ष प्रकाश परमार एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नर्वेश अमलियार kilu भुरिया प्रकाश खपेड़ राकेश बारिया कमलेश परमार राहुल मचार  राजू मेडा  अजित मोहनिया रमेश मोहनिया वाशिम शेख घुरफान सूरज भुरिया राकेश मचार बिटू कमलेश भुरिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version