बनाना फेस्टिवल के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने मीटिंग लेकर कार्य योजना तैयार कर अधिकारियों को दिए कार्य दायित्व | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बनाना फेस्टिवल के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने मीटिंग लेकर कार्य योजना तैयार कर अधिकारियों को दिए कार्य दायित्व | New India Times

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार बुरहानपुर में 20 एवं 21 फरवरी, 2024 को बनाना फेस्टिवल-2024 का आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल के सफल आयोजन हेतु संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। फेस्टिवल के सुनियोजित क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य-दायित्व सौंपे हैं।

उन्होंने निर्देशित किया है सभी अधिकारीगण व कर्मचारीगण सौंपे गये दायित्व का निर्वहन बेहतर रूप से आपसी समन्वयता से संपादित करना सुनिश्चित करेंगे। 
फेस्टिवल में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के माध्यम से बेम्बू डेकोर प्रोडक्ट, रस्सी, मोरगी एवं आर्गेनिक फूड प्रोडक्ट की प्रदर्शनी एवं अन्य स्टॉल लगाये जायेंगे। बनाना फाईबर के आकर्षक उत्पाद, खाद्य पदार्थ सहित अन्य उत्पादों की भी प्रदर्शनी आयोजित रहेंगी।

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने बनाना फेस्टिवल की ब्रांडिंग करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने होर्डिंग्स, फ्लैक्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। वहीं शहर के मुख्य द्वार और चिन्हित स्थानों पर भी ब्रांडिंग की जाएं, ताकि बुरहानपुर जिले में बनाना फेस्टिवल के लिये उत्सवी वातावरण निर्मित हो सकें। निर्धारित स्थानों पर सेल्फी पाईंट भी स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने बनाना फेस्टिवल के लिए आंगतुकों की व्यवस्थाओं को लेकर लायजनिंग ऑफिसर्स नियुक्त किये हैं।

किसान संगोष्ठी का आयोजन बैठक में कलेक्टर सुश्री मित्तल द्वारा, कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, कान्फ्र्रेंस हॉल की संपूर्ण व्यवस्था, अतिथियों की भोजन, नाश्ता एवं विश्राम कक्ष, पेयजल व्यवस्था, हेरीटेज वॉक सहित लाईट एण्ड साउण्ड शो के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बनाना फेस्टिवल में 21 फरवरी को किसान संगोष्ठी भी आयोजित रहेेंगी। जिसमें आमंत्रित वैज्ञानिकों द्वारा वायरल डिसीस एवं न्यूट्रिएन्ट मैनेजमेंट विषय पर जानकारी दी जाएगी। जिला प्रशासन ने उद्यमियों एवं ईच्छुक किसानों को बनाना फेस्टिवल में सहभागिता करने हेतु अनुरोध किया है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमति सृष्टि जयंत देशमुख सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version