हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT;
कोतवाली क्षेत्र लहरपुर के ग्राम गणेशपुर नेवादा में कोटेदार शबनम पति गुफरान पर जबरन अंगूठा लगवाने का आरोप लगाया गया है।
पीड़िता माया देवी का कहना है कि खेत में धान काटते समय कोटेदार शबनम पति गुफरान ने माया देवी को जबरन धमका कर तहसील समाधान दिवस की तहरीर पर अंगूठा लगवाया। माया देवी एक गरीब व बेवा औरत है। पीड़िता का आरोप है कि उसका नाम राशन सूची में होने के बाद भी उसे राशन नहीं मिल रहा है, इससे 14 माह पहले उसे राशन मिलता था, परंतु वर्तमान समय में उसे रानहीं मिल रहा है। माया देवी का नाम सूची में क्रम संख्या 413 कार्ड नंबर 245440969788 पर है। पीड़िता माया देवी ने जिलाधिकारी व कोतवाली प्रभारी लहरपुर को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले से अवगत कराया है।
