पीने के गंदे पानी की समस्या को लेकर पूर्व भाजपा नगरसेवक महेश पारकर ने निकाला मोर्चा, मोर्चे को देख घबराकर भागीं एच पूर्व वार्ड की सहायक आयुक्त स्वपंजा क्षीरसागर | New India Times

अजय शर्मा, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

पीने के गंदे पानी की समस्या को लेकर पूर्व भाजपा नगरसेवक महेश पारकर ने निकाला मोर्चा, मोर्चे को देख घबराकर भागीं एच पूर्व वार्ड की सहायक आयुक्त स्वपंजा क्षीरसागर | New India Times

मुंबई महानगर पालिका एच पूर्व वार्ड के जल विभाग के विरोध में वार्ड 87 से भाजपा के पूर्व नगर सेवक महेश पारकर ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के साथ उक्त वार्ड कार्यालय पर मोर्चा निकाला और धरना प्रदर्शन भी किया। यह मोर्चा रिलायंस ऑफिस से चलकर उक्त वार्ड तक आया। इस दौरान वाकोला पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए थे।

पीने के गंदे पानी की समस्या को लेकर पूर्व भाजपा नगरसेवक महेश पारकर ने निकाला मोर्चा, मोर्चे को देख घबराकर भागीं एच पूर्व वार्ड की सहायक आयुक्त स्वपंजा क्षीरसागर | New India Times

गौरतलब है कि जल समस्या को लेकर पारकर जो वर्तमान पार्टी वाली सरकार के मुंबई पदाधिकारी हैं वह जनता के लिए लीड करते हुए पीने के पानी की समस्या को लेकर सहायक आयुक्त क्षीरसागर से वार्ता करने के लिए मांग कर रहे थे लेकिन कार्यकारी अभियंता धोत्रे परिरक्षण की टीम के साथ उक्त मोर्चे के सामने आए और उक्त समस्या से त्रस्त लोगों से मिलकर वार्ता की जिसमें कहा गया की जल की समस्या को जल्द से जल्द हल किया जाएगा और इस समस्या की जानकारी क्षीरसागर को दे दी जाएगी। पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बीच शांति पूर्ण ढंग से मोर्चा आंदोलन संपन्न हुआ। इस मोर्चे में महेश पारकर सहित संदीप उद्धरकर, निलेश नार्वेकर, मिश्रा, अजय सिंह, भरत कदम, रजनी ताई के अलावा और कई कार्यकर्ता एवं जन समूह मौजूद था। अब देखना है की इस जल समस्या का समाधान कब होता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version