विकास कार्यो का विधायक ने किया लोकार्पण | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​
विकास कार्यो का विधायक ने किया लोकार्पण | New India Timesरायबरेली जिला के सलोन कस्बे के नगर पंचायत में क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर कोरी ने विकास कार्यो का लोकार्पण किया। परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि आगामी नगर पंचायत चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु आप सभी को भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाना है।जिससे आपके नगर में विकास का पहिया तेजी से दौड़ाया जा सके तथा नगर को प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं से लोगों को लाभ दिलाया जा सके। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पवन किशोर ने नगर पंचायत द्दारा वर्ष 2017-18 में कराए गये विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में कुल एक करोड़ 20 लाख रुपये के लगभग 15 कार्य शौचालय, नाली निर्माण कार्य, इंटर लॉकिंग आदि का कार्य कराया गया है।

इस मौके पर कोतवाली प्रभारी जीडी शुक्ला, भाजपा के बृजेश शुक्ल, चन्द्र शेखर सिंह, सुधीर सिंह, राम कुमार जायसवाल तथा सफाई प्रभारी माता सेवक मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक हरिश्चंद्र, समेत नगर पंचायत के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर रस्तोगी ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version