भू-माफियाओं ने किया सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा, सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर सीएम और डीएम से की गई शिकायत | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

भू-माफियाओं ने किया सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा, सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर सीएम और डीएम से की गई शिकायत | New India Times

जहां एक ओर जिला प्रशासन लगातार भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त करा रहा है वही दूसरी ओर आज भी कई भू-माफिया सरकार के नाम दर्ज जमीनों पर कब्जा व बिक्री कर मौज काट रहे हैं। जिले में तमाम सतर्कता के बाद भी भू- माफिया सरकारी जमीनों पर हाथ साफ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गत दिनों कई ऐसे मामले सामने आए, जिनसे अधिकारी- कर्मचारी और आमजन सभी चौंक गए। ग्राम सभा की बेशकीमती सरकारी जमीनों पर भू-माफिया कब्जा करके बैठ गए हैं। जानकारी के मुताबिक फूलबेहड ब्लॉक क्षेत्र के गांव श्रीनगर में कुछ रसूखदार साधन संपन्न भू-माफिया किस्म के द्वारा ग्राम प्रधान पुत्र व क्षेत्रीय लेखपाल आदि से सांठ-गांठ कर ग्राम सभा की जमीनों पर अवैध कब्जा कर दीवार झोपड़ी व पिलर बनाकर अवैध कब्जा करने की शिकायत डीएम खीरी सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। गांव श्रीनगर निवासी मोहन पुत्र शिव दुलारे व नेत्र पाल पुत्र साहबलाल निवासी ग्राम श्रीनगर थाना फूलबेहड जनपद खीरी ने डीएम व मुख्यमंत्री समेत संबन्धित आला-अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव के कुछ राजनैतिक व साधन संपन्न लोगों द्वारा ग्राम पंचायत के अभिलेखों में दर्ज गाटा संख्या 802 व 820 शासकीय जमीन के भू-भाग पर भू-माफिया लोग वर्तमान प्रधान पुत्र रफीक पुत्र स्वर्गीय शहजाद वर्तमान लेखपाल, सुरेश व राकेश पुत्रगण श्रीपाल आदि के द्वारा अवैध कब्जा कर झोपड़ियां व पिलर, दीवारें बनाकर कब्जा कर लिया है जबकि ग्राम सभा की गाटा संख्या 1245 पर वर्तमान ग्राम प्रधान पुत्र रफीक पुत्र स्वर्गीय शहजाद अली ने स्वयं अपना निजी आलीशान कोठी बनाकर अवैध कब्जा कर रखा है जिससे ग्राम सभा की सरकारी सम्पत्ति का घोर नुकसान किया जा रहा है।

भू-माफियाओं ने किया सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा, सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर सीएम और डीएम से की गई शिकायत | New India Times

शिकायतकर्ता ने कहा है कि ग्राम पंचायत की सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए पहले भी काफी जनशिकायतें सम्बंधित जिम्मेदारों को दी गई किन्तु कार्यवाही शून्य रही। इसी क्रम में दिनांक 09 फरवरी 2024 को डीएम समेत मुख्यमंत्री व आला-अधिकारियों को शिकायत पत्र देते हुए शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराने की गुहार लगाई है।शिकायतकर्ता मोहन पुत्र शिव दुलारे ने बताया कि इस मामले की ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई शिफर रही। शिकायतकर्ताओं ने ग्राम समाज की जमीन पर कराए जा रहे अवैध कब्जा को रोके जाने व शासकीय जमीनों को कब्जामुक्त कराए जाने की मांग डीएम समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है।

सरकारी जमीनों पर किसी भी सूरत में अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। समय-समय पर अवैध कब्जे को लेकर अभियान चलाकर विभागीय कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराया गया है। गत दिनों पूर्व कई जगहों पर अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है: उपजिलाधिकारी सदर,श्रद्धा सिंह।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version