मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नगर निगम के एम आई सी हॉल में आज नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने निगम के सभी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में निगामायुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा की नगरीय निकायों में हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। इस दौरान टीएल, जनसुनवाई, समाधान ऑनलाइन और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड विज़िट कर तत्परतापूर्वक प्रकरण निराकृत करें। एल-1, एल-2 और एल-3 अधिकारियों को शिकायतकर्ता से संपर्क करने और डायरी संधारित करने, वार्डवार सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण के लिए सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को फोर्स क्लोज नहीं करने के लिए भी निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए समय सीमा में ज़रूरी कार्यवाही सुनिश्चित करने और साथ में बैठक कर प्रकरण निराकृत करने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण करें। कोई भी लंबित प्रकरण पेंडिंग नहीं होना चाहिए। बैठक में निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, उपायुक्त वित्त शैलेंद्र गुप्ता, सहायक आयुक्त श्री वैभव देशमुख,कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, राजस्व अधिकारी राजेश मिश्रा,उप यंत्री अशोक पाटिल, गोपाल महाजन,अमित प्रकाश, जगन्नाथ पवार, नगर निगम के इंजीनियर अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
