गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

गोपालपुरा में पोलीस ने दनादन हर्ष फायर करने वालों पर एफआईआर दर्ज की है। 4 नामजद और एक अज्ञात पर की गई एफआईआर दर्ज। कमलेश यादव, आकाश यादव, भरत यादव, केपी यादव और एक अन्य पर हुई एफआईआर दर्ज। हर्ष फायर का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवकों को किया चिन्हित। जिगना थाना प्रभारी नीरज कुमार लायसेंसी हथियार जप्त कर वरिष्ठ अधिकारियों को लायसेंस निरस्त कराने के लिए लिखेंगे पत्र। हर्ष फायर करने वाले सभी आरोपी हुए फरार। जिगना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
