सिरोल पुलिस ने वृद्ध महिला के साथ लूट की घटना करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा गया माल मशरूका किया जप्त | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240208-WA0103.mp4
New India Times

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के द्वारा दिनांक 05.02.2024 को थाना सिरोल क्षेत्र में वृद्ध महिला के साथ घटित लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की धरपकड़ व प्रकरण के त्वरित निकाल हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध/यातायात) श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे द्वारा थाना सिरोल के अपराध क्रमांक 32/24 धारा 392,342,506 भादवि 11,13 एमपीडीपीके एक्ट में आरोपी की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना बल की टीम गठित करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक आलोक सिंह भदौरिया द्वारा थाना बल की एक टीम को उक्त लूट के प्रकरण के आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के छिपने के ठिकानों पर दबिश दी गई। थाना सिरोल पुलिस की एक टीम द्वारा घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेज चेक किये गये, जिसमें एक काले रंग की संदिग्ध स्कूटी क्रमांक एमपी07-एसबी-7617 दिखी। जिसके मालिक के पते की जानकारी प्राप्त कर तस्दीक की गई, तो उक्त स्कूटी का मालिक घर पर नहीं मिला, बाद स्कूटी के मालिक/संदिग्ध व्यक्ति की पतारसी हेतु मुखबिर मामूर किये गये।

दौराने विवेचना व तकनीकी सहायता केे आधार पर पुलिस टीम को जानकारी मिली कि उक्त संदिग्ध स्कूटी सवार व्यक्ति स्कूटी को लेकर मुरैना से झाँसी की ओर गया है, जिसके होटल डाउन के पास हाईवे सिरौल पर पहुँचने की संभावना है। मुखबिर सूचना पर पुलिस की टीम को होटल डाउन के पास हाईवे सिरौल के पास भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति स्कूटी पर हाइवे के किनारे बैठा मिला जिसने पुलिस को देखते ही स्कूटी को लेकर भागने का प्रयास किया। मौके से भाग रहे स्कूटी सवार संदिग्ध को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। नाम पता पूछने पर उसके स्वयं को गणेशपुरा थाना सिटी कोतवाली जिला मुरैना हाल मीरा नगर थाना मुरार ग्वालियर का होना बताया।

पकड़े गये संदिग्ध से थना क्षेत्र में हुई लूट के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा पहले पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया लेकिन गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा लूट की घटना कारित करना बताया। आरोपी से घटना में लूटी गई सोने की चेन व अँगूठी के संबंध में पूछताछ की सोने की चेन उसके द्वारा स्वयं अपने गले में पहन रखी थी। थाना सिरोल पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी के पास से लूटी गई सोने की चेन तथा स्कूटी क्रमांक एमपी07-एसबी-7617 को विधिवत जप्त किया गया। लूट के अन्य माल मशरूका के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ जिला मुरैना के सिटी कोतवाली तथा बामौर थाने में डकैती, हत्या का प्रयास, मारपीट के 05 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। जिला ग्वालियर के अन्य आपराधिक प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

ज्ञात हो कि उक्त आरोपी द्वारा दिनांक 05.02.2024 को फरियादी मदन मोहन कटारे की मां श्रीमती मुन्नी देवी के गले से सोने की चेन व हाथ से सोने की अंगूठी डरा धमकाकर जबरदस्ती उतार ली थी। जिस पर से थाना सिरोल मेें उक्त आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 32/24 धारा 392,342,506 भादवि 11,13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मशरूका:- एक सोने की अंगूठी एवं एक स्कूटी कुल मशरूका एक लाख रूपये।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में निरी. आलोक सिंह भदौरिया थाना प्रभारी सिरोल, उनि उपेन्द्र सिंह, प्र.आर. रूपासिंह, नरेश शर्मा, सोनवीर, असीमकृष्ण, आर, धर्मेन्द्र, भारत, महेश, बलराम, अनुवेन्द्र, दिनेश, राकेश, मातादीन, अरविन्द, दिलीप एवं साइबर सेल से आर. जैनेन्द्र गुर्जर, शिव कुमार, सोनू की सराहनीय भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version