हरदा घटना को लेकर विधानसभा में सरकार को विधायक आरिफ मसूद ने घेरा, कहा दोषियों के घर पर कब चलेगा बुलडोजर | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240208-WA0092.mp4
New India Times

हरदा घटना को लेकर विधानसभा में सरकार को कांग्रेस के मध्य विधानसभा विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि दोषियों के घर पर कब चलेगा बुलडोजर। आज विधानसभा में विधायक आरिफ मसूद ने हरदा फैक्ट्री में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री को घेरा कहा इतनी बड़ी घटना हो गई अभी तक दोषियों के घर बुलडोजर क्यों नहीं चला दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए आपको बता दें कि हरदा में मध्य प्रदेश शासन और सरकार ने सपा और कलेक्टर को तत्काल हटा दिया लेकिन दोषियों के घर पर अब तक बुलडोजर नहीं चला।

विधायक आरिफ मसूद ने पक्षपात का आरोप लगाया कि अगर कोई मुस्लिम होता तो अब तक उसके घर पर बुलडोजर चला दिया जाता। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच बैठाने की की बात डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री ने की है। वहीं विधायक आरिफ मसूद ने सदन में एक सवाल और लगाया है जिसमें भोपाल नगर निगम में 2 करोड़ रुपए की घोटाले में जिन अधिकारियों को बचाया गया उसे पर सवाल उठाया है क्योंकि इस मामले में छोटे-छोटे ऑपरेटर को निलंबित कर जोनल अधिकारियों को बहाल कर दिया गया और कुल मिलाकर मामला दबाने का प्रयास किया जा रहा है। हरदा घटना को लेकर विधानसभा में सरकार को घेरा आरिफ मसूद ने कहा दोषियों के घर पर कब चलेगा बुलडोजर।

आज विधानसभा में विधायक आरिफ मसूद ने बोलते हुए हरदा फटाका फैक्ट्री में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री को घेरा कहा इतनी बड़ी घटना हो गई अभी तंक दोषियों के घर बुलडोजर क्यों नहीं चला दोषि अधिकारीयों पर कार्यवाही की जाए।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.