जिला प्रशासन की तत्परता और सूझबूझ से टला बड़ा हादसा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला प्रशासन की तत्परता और सूझबूझ से टला बड़ा हादसा | New India Times

छिंदवाड़ा शहर से लगे चंदनगाँव स्थित एमपीईबी के एरिया स्टोर में आज प्रातः लगभग 5 बजे अचानक आग लग गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, अपर कलेक्टर श्री के सी बोपचे, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन सहित जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और एमपीईबी की टीम मौके पर पहुंची और प्रशासनिक तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। स्टोर में एमपीईबी के ट्रांसफार्मर सहित फ्यूल और काफी सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ है, आस पास रिहायशी इलाका है। प्रशासनिक तत्परता और सूझबूझ से समय पर आग नियंत्रित होने से एक बड़ा हादसा टला।

कार्यपालन अभियंता एरिया स्टोर छिंदवाड़ा एमपीईबी श्री एस.बी. सिंह ने बताया कि प्रातः के समय अचानक आग लगने का पता चलने पर तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद तत्काल मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीमें और एमपीईबी के अधीक्षण अभियंता श्री खुशियाल शिववंशी पहुंचे। उनके समन्वय से छिंदवाड़ा नगर निगम के साथ ही चौरई, परासिया और अमरवाड़ा आदि से 12 फायर ब्रिगेड बुलाकर आग को शीघ्र नियंत्रित किया जा सका।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version