राजीव भवन परिसर में आयोजित हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

राजीव भवन परिसर में आयोजित हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर | New India Times

10 फरवरी 2024 को इंडियन ओवरसीज बैंक के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सेवा शिविर का आयोजन बैंक एवं बैंक के हेल्थ इंश्योरेंस पार्टनर (निवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस) के सहयोग से आज राजीव भवन परिसर के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आम जनमानस ने स्वास्थ्य शिविर में कराई जांच की गई।

इस मौक़े पर इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा प्रबंधक चंचल पालिया ने अवगत कराया है कि दिनांक 10 फरवरी 2024 को इंडियन ओवरसीज बैंक का 88वां स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन ओवरसीज बैंक राजीव भवन मथुरा एवं बैंक के हेल्थ इंश्योरेंस पार्टनर (निवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस) के सहयोग से राजीव भवन परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सेवा शिविर का आयोजन आज दिनांक 6 फरवरी 2024 को किया गया।

उक्त नि:शुल्क जांच शिविर में बैंक के ग्राहकों, उपस्थित लोगों, राजीव भवन परिसर के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आम जनमानस ने स्वास्थ्य शिविर में जांच कराई। उपस्थित जनसमुदाय ने बड़े उत्साह से बैंक द्वारा आयोजित मुफ्त जांच शिविर का लाभ लिया तथा बैंक कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया।

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ राजीव भवन परिसर में मौजूद जिला सूचना कार्यालय, जिला पूर्ति कार्यालय, नेडा, निर्वाचन कार्यालय आदि कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लिया गया।

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में इंडियन ओवरसीज बैंक के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों उपस्थित रहे जिसमें शाखा प्रबंधक चंचल पालिया, हेमंत कुमार, अमित सिन्हा, राममनी तिवारी, मांडवी, भरत, बंटू, अशोक, राहुल तथा नीवा बूपा से श्री कृष्णा कुमार, अमर हेल्थ केयर से डॉ संजय सूद, प्रणव सूद एवं उनकी समस्त टीम मौजूद रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version