अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
भोपाल के वार्ड क्रमांक 41 बाग़ दिलकुशा नगर निगम कार्यालय के मैदान पर मुख्यमंत्री निकाह योजना अंतर्गत जेनिथ सोसायटी की ओर से आज 23 जोड़ों का निकाह कराया गया, जिस में मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग उपस्तिथ हो कर वर – वधु को आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर समाजसेवी डॉ रेहान, राष्ट्र शक्ति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नुरुल हसन बेग, समाजसेवी ज़ाहिद मंसूरी, समाजसेवी सरदार खान, आयोजक ज़ाहिद भाई, पत्रकार मुनिस खान आज़ाद , राजा भाई, इब्राहिम भाई, दानिश मंसूर, अनवर शेख, नसीम आदि लोग उपस्थित रहे।
