पुलिस टीम ने ‘‘एमएलबी कॉलोनी’’ में अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति जानकारी देकर किया जागरूक | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस टीम ने ‘‘एमएलबी कॉलोनी’’ में अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति जानकारी देकर किया जागरूक | New India Times

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देश तथा अति. पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य) श्री अखिलेश रैनवाल एवं डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले के विभिन्न स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत आज दिनांक 04.02.2024 को थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत एमएलबी कॉलोनी के कम्युनिटी हॉल में उपस्थित छात्र- छात्राओं व आमजन को आजकल हो रहे अपराधों, महिला संबंधी तथा गुड टच बेड टच के संबंध में निर्भया मोबाइल की उप निरीक्षक मधु बंसल द्वारा जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर निर्भया मोबाइल का पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहा।

पुलिस टीम ने ‘‘एमएलबी कॉलोनी’’ में अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति जानकारी देकर किया जागरूक | New India Times

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में निर्भया मोबाइल टीम की उप निरीक्षक मधु बंसल द्वारा आज एमएलबी कॉलोनी के कम्युनिटी हॉल में उपस्थित छात्र-छात्राओं व आमजन को आजकल हो रहे अपराधों व महिला संबंधी अपराध, तथा गुड टच बेड टच आदि के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा उन्हे मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया और उपस्थित छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें। उपस्थित छात्राओं को बेटी की पेटी के संबंध में अवगत कराया गया कि वह किस प्रकार अपनी शिकायत पेटी में डाल सकती हैं और अपनी शिकायत कैसे कर सकती हैं इसके संबंध में जानकारी दी गई। एमएलबी कॉलोनी में अनावश्यक घूम रहे लड़कों को भी निर्भया मोबाइल टीम द्वारा हिदायत दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version