हर हर-घर घर के बाद नमो-नमो: 11 फरवरी को कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन, खाओ पियो सेहत बनाओ बुरी आदतों से दूर रहो, गिरिश महाजन की युवकों से अपील | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

हर हर-घर घर के बाद नमो-नमो: 11 फरवरी को कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन, खाओ पियो सेहत बनाओ बुरी आदतों से दूर रहो, गिरिश महाजन की युवकों से अपील | New India Times

2014 हर हर मोदी – घर घर मोदी, अबकी बार मोदी सरकार, 2019 फिर एक बार मोदी सरकार, अब 2024 में नमो-नमो ये दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की टैग लाइने है जिसे जनता के दिलोदिमाग में फिट करने के लिए पार्टी की ओर से भरकस प्रयास किए जा रहे हैं। ठीक उसी तरह जैसे आंगनबाड़ी में शिक्षकों की ओर से बच्चों के भीतर पढ़ाई लिखाई के प्रती रुची पैदा करने के लिए कई किस्म की संकल्पनाओं को गढ़ा जाता है। भाजपा की ओर से इस बार इन्हीं प्रयासों के तहत जामनेर में नमो कुश्ती महाकुंभ का आयोजन करवाया गया है। 11 फरवरी को होने वाले इन खेलों के लिए आज आखाड़ा पुजन किया गया।

हर हर-घर घर के बाद नमो-नमो: 11 फरवरी को कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन, खाओ पियो सेहत बनाओ बुरी आदतों से दूर रहो, गिरिश महाजन की युवकों से अपील | New India Times

भाजपा नेता गिरीश महाजन ने कहा कि राज्य में नहीं पूरे देश में कहीं भी नहीं हुआ होगा ऐसे कुश्ती दंगल का आयोजन जामनेर में होने जा रहा है। सभी सुबो से नामचीन पहलवान प्रतिभागी बनेंगे। महाजन ने यूवाओं को अनमोल वचन दिया कि वे खाए पिए कसरत करें अपने शरीर को बलवान बनाएं बुरी आदतों से दूर रहें। महाजन ने कई बार सार्वजनिक रूप से युवकों को बुरी आदतों से दूर रहने को कहा है लेकीन खैर हम इस विषय को लेकर जल्द हि हमारे पाठकों के लिए विस्तार से खोजी रिपोर्ट पेश करने का प्रयास करेंगे। इसके पहले महाजन ने नेरी पुलिस आउट पोस्ट ईमारत का लोकर्पण किया। उसके बाद शहर के सार्वजनिक जगहों की दीवारों पर दीवार लेखन किया जिसमें महाजन ने एक दीवार पर कमल का फुल उकेरा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद समूचे देश में एक दिव्य युग का आरंभ हो चुका है। जगह-जगह पर आयोजित करवाए जा रहे धार्मिक कार्यक्रमों होम हवनों से देश विकसित और शक्तिशाली हो रहा है। भाजपा की प्रचार लाइन्स के बिच से अब की बार 400 पार इस लाइन को सभी लाइनों से थोड़ा अलग रख कर पार्टी ने कर्मठ कर्तव्य परायण वर्कर्स से न्याय नहीं किया। कुश्ती प्रेमियों को ज्ञात रहे की जामनेर में होनेवाला नमो कुश्ती महाकुंभ पक्के खेल स्टेडियम के अभाव के कारण गोविंद महाराज संस्थान के खुले मैदान में संपन्न होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version