हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT;
तम्बौर कस्बे के नरियन टोला में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे जनपदीय शायरों ने अपने अपने अंदाज में शेरों के माध्यम से लोगों को खूब सराहा गया।
मुशायरे का सुभारम्भ पूर्व चैयरमैन झब्बन बेग ने फीता काट कर किया। इस आयोजन की अध्यक्षता हाजी गुलाम रब्बानी ने किया। मुशायरा- कवि सम्मेलन में विकास बौखल, प्रियंका शुक्ला, नयना नाज पाण्डेय, सना महमूदबादी, जीशान, चमन, रजिया, रिफत कानपुरी, गौहर लहरपुरी, रंजना सिंह सहित दर्जनों शायर एवं कवि लेखकों ने भाग लिया। सम्मलेन का संचालन जौहर कानपुरी ने किया। इस मौके पर रियाज़ अहमद बब्लू डी टी ज्वैलर्स लहरपुर, रुस्तम गौरी, हाशिम गौरी, खुर्शीद पत्रकार, गुड्डू बेग, सलीम खान, हसीब खान समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।
