धारा 307 भा.द.वि में चार माह से फरार आरोपी को ऐशबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

धारा 307 भा.द.वि में चार माह से फरार आरोपी को ऐशबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

दिनांक 29.09.23 को फरियादी अंकित सिंह पुत्र कृष्णकांत सिंह के साथ आरोपी अभिषेक सेन, एंव उसके साथियों के द्वारा जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला किया गया फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र.399/23 धारा 307, 294, 506, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस कार्यवाहीः- घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर नगरीय पुलिस भोपाल, पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री रामजी श्रीवास्तव द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा तत्काल ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री शशांक सिंह के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त श्री सुनील श्रीवास्तव जहाँगीरावाद संभाग भोपाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ऐशबाग श्री आशीष सप्रे के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की धर पकड़ की गई।

पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी अमन तिवारी को दिनांक 30.09.23 को आरोपी अभिषेक सेन को दिनांक 11.01.24 को गिफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था तथा घटना दिनांक से है फरार आरोपी दुर्गेश तिवारी पुत्र अनुरुद्ध तिवारी नि.म.न.एल.आई.जी-99 औल्ड सुभाष नगर ऐशबाग भोपाल को दिनांक 01.02.2024 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

धर पकड़ में शामिल पुलिस टीम:- निरीक्षक आशीष सप्रे, सउनि योगेन्द्र सिंह,आर.3616 पवन कडपेती की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीः- आरोपी दुर्गेश तिवारी पुत्र अनुरुद्ध तिवारी नि.म.न.एल.आई.जी-99 औल्ड सुभाष नगर ऐशवाग भोपाल।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version