मंत्री निर्मला भूरिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से की भेंट | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मंत्री निर्मला भूरिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से की भेंट | New India Times

प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नेतृत्व में झाबुआ जिले के पेटलावद एवं झाबुआ अंचल के गणमान्य नागरिकों का एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजय वर्गीय से भेंट की उनको जिले की परम्परा के चलते प्रतिक चिन्ह भेंट किया गया।

सुश्री निर्मला भूरिया ने नगरीय विकास मंत्री से नगर परिषद पेटलावद और नगर पालिका झाबुआ में विभिन्न जन कल्याणकारी विकास कार्यों के लिये 6-6 करोड़ रूपये के प्रस्ताव प्रस्तुत किये। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश में नगरीय विकास और आवास विभाग के लिए बजट के 330 करोड़ खर्च करने के आदेश दे दिए हैं। फरवरी और मार्च के लिए आने वाले दिनों में बजट राशि जारी की जाएगी। इसके पहले वित्त विभाग ने नगरीय विकास के लिए 3 माह के लिए जारी बजट में जीरो बजट का प्रावधान किया था।

श्री विजयवर्गीय ने नगर परिषद पेटलावद एवं नगर पालिका झाबुआ के लिये प्रस्तुत प्रस्तावानुसार राशि का अति शीघ्र प्रावधान करने की स्वीकृति एवं सहमति प्रदान की गई। सुश्री निर्मला भूरिया ने नगरीय प्रशासन मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आदिवासी अंचल के समग्र विकास के साथ ही नगरीय संस्थाओं में समग्र विकास के लिये फंड के प्रावधान की दिशा में श्री विजयर्गीय ने जो सदाशयता का परिचय दिया है
उसके लिये वे धन्यवाद के पात्र है। इस अवसर पर मनीष यादव, सत्येन्द्र यादव, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार, मेघनगर कमलेश मचार आदि उपस्थित थे आभार।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version