मेघनगर महावीर भवन में लिंब एवं कैलिपर्स माप शिविर संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240130-WA0102.mp4
New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर महावीर भवन में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर रोटरी क्लब अपना मेघनगर रोटरी क्लब आजाद झाबुआ रोटरी क्लब सागर फिनिक्स के संयुक्त तत्वाधान एक दिवसीय दिव्यांग जनों के लिए शिविर का आयोजन किया गया था।

मेघनगर महावीर भवन में लिंब एवं कैलिपर्स माप शिविर संपन्न | New India Times

शिविर में दुर दराज एवं अन्य राज्यों से आए हुए दिव्यांग जनों की जांच कर उनके लिंब एवं कैलीपर्स का माप उदयपुर से आए हुए नारायण संस्था के विशेषज्ञों द्वारा लिया गया।

मेघनगर महावीर भवन में लिंब एवं कैलिपर्स माप शिविर संपन्न | New India Times

शिविर में कृत्रिम अंग के लिए 90 पीड़ित मरीजों का पंजीयन हुआ जिसमें एक दिव्यांग मरीज़ एसा भी पहुंचा जिसके दो हाथ एक पैर काट हुआ था।
साथ ही एक मरीज़ नागदा जिला उज्जैन से एसा भी शिवीर में पहुंचा जिसका एक हाथ कटा हुआ था वो रोटरी क्लब अपना को सहयोग राशी 5251 दे गया।

महावीर भवन में आयोजित एक दिवसीय शिविर के प्रभारी हरि प्रसाद लड्डा द्वारा बताया गया कि डेढ़ माह के अंदर संबंधित को दोबारा शिविर में बुलाकर कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे।

मेघनगर महावीर भवन में लिंब एवं कैलिपर्स माप शिविर संपन्न | New India Times

कार्यक्रम इस अवसर पर रोटरी क्लब अपना मेघनगर की अध्यक्ष श्रीमती चंदनबाला शर्मा, सचिन श्रीमती माया शर्मा, शिविर के मुख्य अतिथि बलवंत हाडा सेवा भारती के प्रांतीय सह व्यवस्थापक, मुकेश साहू, उद्योगपति बहादुर सिंह हाडा, एवं समस्त रोटरी क्लब अपना के सदस्यों ने भगवान राम की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की नारायण संस्था उदयपुर से आए हुए मुख्य अतिथियों का साफा दुपट्टा पहन कर उनका सम्मान किया। रोटरी क्लब अपना मेघनगर की अध्यक्ष श्रीमती चंदन शर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा बहुत ही पुनीत उत्कृष्ट कार्य का चयन कर दिव्यांग जनों के कृत्रिम अंग लगाने के लिए सदा प्रयासरत रहा है।

मेघनगर महावीर भवन में लिंब एवं कैलिपर्स माप शिविर संपन्न | New India Times

शहर में आए हुए प्रत्येक दिव्यांगजन के साथ आये व्यक्ति के खाने की व्यवस्था भी की गई थी वरिष्ठ रोटेरियन भरत मिस्त्री ने बताया कि शिविर में जिनका चयन हुआ है उनको ऑपरेशन करने की जरूरत पड़ी तो नि:शुल्क ऑपरेशन एवं उदयपुर में खाने की रहने की व्यवस्था भी क्लब द्वारा की जाएगी शिविर में अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सोनी एवं ब्लाक मेडिकल अधिकारी डॉ.विनोद नायक भी पहुंचे उन्होंने रोटरी क्लब अपना द्वारा किए गए उत्कर्षठ‌ कार्य के लिए साधुवाद दिया तथा प्रशासन से भी मदद देने का आश्वासन दिया। शिविर में पहुंचे अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सोनी एवं शिविर के मुख्य अतिथियो ने दिव्यांग जनों के माप के कार्यों का अवलोकन भी किया।

मेघनगर महावीर भवन में लिंब एवं कैलिपर्स माप शिविर संपन्न | New India Times

शिविर में डॉक्टर किशोर नायक, जयंत सिंगल, विनोद बाफना, पंकज राका, मांगीलाल नायक, प्रेमलता भट्ट, महेन्द्र सोलंकी, बहादुर सिंह चौहान, कुसुम सोलंकी, कय्युम खान, कान्तिलाल नीमा, एवं सभी रोटरी क्लब अपना के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ भारतीय परंपरा अनुसार रोटरी क्लब अपना मेघनगर की टीम के द्वारा उदयपुर से पधारे नारायण संस्था की पुरी टीम का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मेघनगर महावीर भवन में लिंब एवं कैलिपर्स माप शिविर संपन्न | New India Times

हरिप्रसाद लड्डा द्वारा शिविर विशेष कार्य के लिए नीरज श्रीवास्तव का साफा दुपट्टा पहन कर सम्मान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ रोटरी सदस्य विनोद बाफना ने किया एवं आभार पंकज राका ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version