मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद के थाना अल्लाहगंज में बीते दिनों ट्रक और टेंपो में हुई भिड़त में तीन महिलाएं एक बच्चा, आठ पुरुष की मौत हो गई थी, ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया था। एसपी अशोक कुमार मीणा ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया था।
48 घंटे में रितेंद्र प्रताप सिंह एसओजी प्रभारी निरीक्षक, उo निo राजा रामपाल सिंह एसओजी, सुशील कुमार शर्मा एसओजी, उदय वीर सिंह एसओजी, खालिद हुसैन एसओजी, थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश थाना अल्लाहगंज, शिवम कुमार सर्विसलांस आदि पुलिस टीम ने कमलेश जिला मैनपुरी को मऊ शाहजहांपुर जाने वाली सड़क स्टेट हाईवे से किया गिरफ्तार।
