बुरहानपुर में दो दिवसीय बनाना फेस्टिवल का आयोजन 17 और 18 फरवरी 2024 शनि, रविवार को | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में दो दिवसीय बनाना फेस्टिवल का आयोजन 17 और 18 फरवरी 2024 शनि, रविवार को | New India Times

बुरहानपुर जिले में बनाना फेस्टिवल-2024 का आयोजन किया जाना है। जिला प्रशासन द्वारा यह फेस्टिवल बहादरपुर रोड स्थित होटल उत्सव में 17 एवं 18 फरवरी, 2024 को आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया है। बनाना फेस्टिवल में बुरहानपुर जिले के केले और उनके रेशे से निर्मित वस्तुएं, खाद्य उत्पाद एवं अन्य टेराकोटा, कपड़ा, लेदर, हर्बल उत्पाद निर्माताओं के स्टॉल लगायें जायेंगे। स्टॉल लगाने हेतु जिला पंचायत कार्यालय मो.नं. 78040-89576 पर संपर्क किया जा सकता है।

तैयारियों को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

बनाना फेस्टिवल-2024 की पूर्व तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में बनाना फेस्टिवल हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण आयोजित करने, मार्केटिंग को बढ़ावा देने, प्रोसेसिंग सहित अन्य गतिविधियां का आयोजन किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमति सृष्टि जयंत देशमुख, उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके, उद्यानीकि उपसंचालक, एनआरएलएम परियोजना प्रबंधक श्रीमति संतमति खलको सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन हेतु अधिकारियों को कार्य-दायित्व सौंपे है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमति सृष्टि जयंत देशमुख नोडल अधिकारी होगी।

बनाना फेस्टिवल अंतर्गत जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण आयोजित किए जाऐंगे। जिसके माध्यम से एक जिला-एक उत्पाद अंतर्गत केला फसल से अन्य उत्पाद, उसकी माकेटिंग, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग जैसे अन्य प्रक्रियाओं से रू-ब-रू कराया जाएगा। इसके साथ ही अन्य उत्पादों को भी तैयार करने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version