मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आगामी महीनो में अर्थात मार्च की ईयर एंडिंग की आहट के साथ ही एमपी पीकेवीवी कंपनी अर्थात बुरहानपुर बिजली विभाग के अधिकारियों ने अपनी कमर कस ली है। विद्युत का उपयोग करने वाले ऐसे उपभोक्ता, जिन्होंने अपनी बकाया विद्युत राशि का भुगतान नहीं किया है, उन पर वरिष्ठ कार्यालय की निर्देशानुसार विभाग कार्रवाई करने जा रहा है। सहायक यंत्री कृष्ण कुमार जायसवाल ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी टीम के साथ दौरा कर बिल न भरने वाले कई कंज्यूमर पर कार्यवाही की। श्री जायसवाल ने बताया कि बिजली विभाग की बकाया राशि उपभोक्ता पर ज्यादा होने के कारण यह कार्रवाई की जा रही है और यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, जिन्हों ने बिल न भर उन्हें कनेक्शन काटे जाएंगे। श्री जायसवाल ने इस मुहिम में उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की।
