रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:
14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी समोराह का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे, इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, (पुरानी विधान सभा) भोपाल में मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय उत्कृष्टता पुरस्कार राज्यपाल की उपस्थित में प्रदाय किये गए।
पुरस्कार हेतु झाबुआ जिले का चयन भी किया गया था। कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर को आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले में महिलाओं को मतदान प्रक्रिया के सम्बन्ध में शिक्षित एवं जागरूक करने के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
