अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; 
भिंड जिला के फूफ थाना अंतर्गत ग्राम चिलोंगा में बिजोरा की पुलिया के पास पुरानी रंजिश के तहत पिता पुत्र सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना दीपावली की सुबह 8:00 बजे की बताई गई है । गोलीबारी में एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ बृजेश सिंह भदोरिया एवं उसके पिता सुरेश सिंह भदोरिया के अलावा एक अन्य युवक देवेश सिंह भदोरिया निवासीगण चिलोंगा की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक भूपेंद्र सिंह भदोरिया को नाज़ुक हालत में ग्वालियर के लिए भेजा गया है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
