मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

खिरनी बाग स्थित रामलीला मैदान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा बैनर, रंगोली इत्यादि तैयार करके मतदान के महत्व को समझाया गया। मतदाता जागरूकता के लिए स्कूली बच्चों द्वारा एक रैली भी निकाली गई। स्काउट गाइड बच्चों द्वारा जिलाधिकारी को सैल्यूट किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी महोदय ने दो प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडे सिटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर की प्रकाश मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश सिंह तथा अन्य अधिकारी तथा शिक्षक गण मौजूद रहे।
