रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के आगामी 27 जनवरी को जिले के ग्राम खेड़ी, पिटोल के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल ग्राम खेड़ी एवं गोपालपुरा हवाई पट्टी का निरीक्षण किया तथा आयोजन की तैयारियों का अवलोकन लिया।
कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम में विभिन्न कार्यों हेतु जिलाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए जिन्हें निरीक्षण के दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
