पवन परूथी, डबरा/ग्वालियर (मप्र), NIT:
आज सुबह शहर में कोहरे और पुल पर गहरे गड्ढे होने से बड़ा हादसा हो गया। डस्टर कार अनियंत्रित होकर 50 फिट पुल के ऊपर से नीचे गिर गई जिससे कार सवार घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार एक कार रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई जिसमें कार चालक कोमेश रावत को गंभीर चोटें आई हैं जिसे ग्वालियर रेफ़र किया गया है, कर में दो लोगों के होने की जानकारी मिली है। सिटी थाना क्षेत्र के मनीराम कंपलेक्स के सामने की यह घटना है।
दरअसल रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर काफी मात्रा में गहरे गड्ढे हो गए हैं जिनके कारण वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कई बार मीडिया में खबरें चलने के बाद भी ब्रिज विभाग एवं स्थानीय प्रशासन व नगर पालिका इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं इससे आए दिन बड़े-बड़े हादसे हो रहे हैं जिसका नतीजा आज भी देखने को मिला है। यदि समय रहते गड्ढे नहीं भरे गए तो कोई बड़ा हादसा या बड़ी जनहानि होने की संभावना है।
