केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर का किया लोकार्पण | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर का किया लोकार्पण | New India Times

स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर खीरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बनाए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण सीएचसी फरधान पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी द्वारा किया गया। इस दौरान उनके साथ सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई समेत स्वास्थ्य महकमा व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक जनपद खीरी की सीएचसी फरधान के आयुष्मान अरोग्य मंदिर का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने विधि विधान से कार्य का लोकार्पण किया।

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का जो वादा किया था, वह भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने निभाया है। जिले में मेडिकल कॉलेज सहित ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया गया है सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिससे समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को भी आसानी से स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर सीएचसी की एक्सरे मशीन का भी शुभारंभ किया गया।

अभी तक यहां एक्सरे मशीन नहीं थी जिससे मरीजों को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता था।
इस अवसर पर श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, सदर विधायक योगेश वर्मा, सीएमओ डा संतोष गुप्ता, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, फरधान सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई समेत सीएचसी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version