आबिद कुरेशी, आगरा ( यूपी ), NIT; ​आगरा में पटाखा गोदाम में विस्फोट, दो बच्चों की मौत | New India Timesआगरा के रुनकता में बुधवार को पटाखों के गोदाम में विस्फोट होने से आग लग गई। आग के धुएं में दम घुटने से दो बच्चों की मौत हो गई। जिसके कारण पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पटाखों के गोदाम में आग लगने की सूचना पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस और दमकलकर्मीयों को सूचना दी गई। दमकलकर्मी काफी समय के बाद आए और घर की दीवार तोड़कर दोनों बच्चों के शवों को घर से बाहर निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सिकंदरा के क्षेत्र अंतर्गत रुनकता के रहने वाले संजीव का पटाखों का गोदाम है। गोदाम के बराबर में ही संजीव अपने परिवार के साथ रहता है। बुधवार को संजीव के पटाखों के गोदाम में विस्फोट हो गया। विस्फोट होने से गोदाम में आग लग गई। उस समय संजीव व उसका परिवार घर में ही मौजूद था। गोदाम में आग लगने से उसका परिवार घर में फंस गया।

ग्रामीणों को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने आग को बुझाने का प्र्रयास किया और संजीव व उसकी पत्नी को घर से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मगर उनके दोनों बच्चे 12 वर्षीय वैष्णवी और 10 वर्षीय चीनू घर में ही फंसे रह गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व दमकलकर्मियों को दी। सूचना मिलने के बाद भी दमकलकर्मी घटनास्थल पर देरी से पहुंचे। जिसके कारण घर में मौजूद वैष्णवी और चीनू की दम घुटने से मौत हो गई। दमकलकर्मीयों ने घर की दीवार तोड़कर दोनों बच्चों के शवों को घर से बाहर निकाला। इसकी जानकारी होने पर पूरे इलाके में शोक की लहर दौड गई हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी दमकलकर्मी बहुत देर से आए जिसके कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अगर दमकलकर्मी समय से आ जाते तो दोनों मासूम बच्चों को बचाया जा सकता था। थाना सिकंदरा पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। वहीं क्षेत्रधिकारी सिकंदरा का कहना है कि गोदाम अवैध तो नही है पर विस्फोट होने का मुख्य कारण पता लगाया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version