मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में कुछ अराजकतत्वों ने मस्ज़िद पर लगे झंडे को उतार कर भगवा झंडा लगाकर शहर की गंगा जमुना तहजीब को खराब करने की कोशिश की, लेकिन शाहजहांपुर पुलिस की सतर्कता के चलते अराजकतत्वों की मंसूबा बंदी हुई फेल, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के चौढ़ेरा ग्राम में कुछ अराजकतत्वों ने मस्ज़िद पर लगे झण्डे को उतार कर फैंक दिया और भगवा झण्डा लगा दिया, इसकी सूचना जब चंद्र प्रकाश शुक्ला प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन को लगी तो फोर्स के साथ घटनास्थल पहोंचे, और झण्डे को उतार, और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर तहरीर के आधार पर अंकित कठेरिया, रोहित जोशी, रोहित सक्सेना, गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वही चौथे युवक पंकज सक्सेना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
सुधीर कुमार जायसवाल ने बताया कि 22 जनवरी को थाना रामचंद्र मिशन के ग्राम चौढेरा में एक धर्मस्थल पर दूसरे समुदाय के युवकों ने अपने धर्म का झंडा लगा दिया था जिसे मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उतार लिया, इसमें तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और एक की तलाश जारी है स्थिति सामान्य है।
