कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, गोदाम का माल जलकर खाक | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240122-WA0147.mp4
New India Times

बहराइच शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा नई बस्ती में स्थित कबाड़ के गोदाम में सोमवार रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को आगोश में ले लिया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत कर चार दमकल वाहनों से आग बुझाया जा सका। अभी नुकसान का अनुमान नहीं लग सका है।
कोतवाली देहात के मोहल्ला नाजिरपुरा के नईबस्ती में नानपारा बाईपास मार्ग पर हसीब अहमद के कबाड़ का गोदाम है। गोदाम में काफी मात्रा में प्लास्टिक और लोहे के सामान रखे हुए थे। सोमवार रात आठ बजे अचानक गोदाम के पीछे हिस्से में आग लग गई।

आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन गोदाम में मौजूद प्लास्टिक से आग विकराल रूप ले लिया। इस पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारी वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। चार दमकल वाहनों से डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने की जानकारी मिलने पर अपर जिला अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया और कोतवाली देहात की पुलिस मौके पर पहुंची। सभी ने अग्निकांड के नुकसान का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि आग कैसे लगी है इसकी जांच फायर विभाग की ओर से की जाएगी गोदाम जल गया है। नुकसान कितने का हुआ है, अभी इसका पता नहीं चल सका है।

पटाखे से लगी आग कोतवाली देहात के मोहल्ला नजीरपुरा नई बस्ती निवासी कबाड़ गोदाम संचालक हसीब अहमद के भाई मोनू ने बताया कि पटाखे से आग लगी है। किसी के द्वारा पटाखा छुड़ाकर पीछे छोड़ दिया गया। जिसके चलते आग लगी है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version