अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सायबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का अब एक और नया तरीका इजाद कर लिया है। सायबर अपराधी एक मैसेज करते हैं जिसमें लिखा होता है कि आपका इनकम टैक्स रिफंड अप्रूव हो गया है। आपका अकाउंट नंबर अगर गलत है तो नीचे दिये लिंक पर जाकर अपडेट करें। जैसे ही यूजर्स इस लिंक को ओपन करेंगे अकाउंट खाली हो जाएगा। वहीं प्रशासन का कहना है कि आयकर विभाग इस तरह का कोई मेसेज नहीं भेज रहा है। यह मैसेज फर्जी है और लोगों को इस तरह के फर्जीवाड़ों से बचने का प्रयास करना चाहिए साथ ही साथ यह भी कहा है कि अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को सौंपने से बचना चाहिए। अगर आपको रिटर्न के नाम पर किसी तरह का मैसेज आता है या किसी का फोन आता है तो आप इसकी जानकारी webmanager@incometax.gov.in पर भेज सकते हैं।
ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में 1930 डायल करें और किसी भी साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने के लिए http://cybercrime.gov.in पर विजिट करें।
