पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के व्यापार मेले की तर्ज पर अब उज्जैन में भी व्यापार मेले (ट्रेड फेयर) का आयोजन होगा। इसमें वाहनों की बिक्री के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स के स्टॉल लगेंगे। वाहनों की खरीदी पर रोड टैक्स में 50% छूट दी जाएगी। मेला MSME (उद्योग विभाग) द्वारा लगाया जाएगा जो कालिदास अकादमी के पीछे पीजीवीटी ग्राउंड के आठ हेक्टेयर में लगेगा।
