कलेक्टर कार्यालय परिसर में चलाया गया सफाई अभियान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर कार्यालय परिसर में चलाया गया सफाई अभियान | New India Times

22 जनवरी को अयोध्या के मंदिर में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस ऐतिहासिक पावन मौके पर मंदिरों के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों में भी साफ-सफाई की जा रही है। राज्य भर में पूरे सप्ताह स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही है इसी तारतम्य में शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से कलेक्टर कार्यालय परिसर तथा बगीचे में सफाई की।

कलेक्टर कार्यालय परिसर में चलाया गया सफाई अभियान | New India Times

इस दौरान सभी के द्वारा स्वच्छता की शपथ भी ली गई इसके साथ ही जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सफाई की गई तथा कार्यालयों में फाईउलों, रिकार्ड व्यवस्थित किया जाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर, अपर कलेक्टर एस एस मुजाल्दा, संयुक्त कलेक्टर भूपेन्द्र रावत एवं कलेक्टर कार्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version