जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस आयुक्त (CP) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री अनुराग शर्मा एवं पुलिस उपायुक्त (DCP) अपराध – श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अति. पुलिस उपायुक्त (Add DCP) श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त(ACP) सायबर श्री सुजीत तिवारी के दिशा निर्देशन में सायबर क्राईम ब्रांच ज़िला भोपाल की टीम द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के लोगो (मोनो) एवं नाम का उपयोग कर टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चों को 10वीं,12वीं का पेपर देने के नाम पर झांसे में लेकर पैसे डलवाने वाले दो आरोपियों को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने किया गिरफ्तार।
घटनाक्रम:- अपराध क्र.13/24 धारा – 419,420 भादवि एवं 66सी आईटीएक्ट की विवेचना थाना क्राइम ब्रांच जिला भोपाल द्वारा की जा रही थी, जिसमें माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के लोगो (मोनो) एवं नाम का उपयोग कर टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चों को 10वीं, 12वीं का पेपर देने के नाम पर झांसे में लेकर पैसे डलवाते हैं जिसको गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई।
तरीका वारदात:- आरोपियों द्वारा टेलीग्राम एप पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम का एवं लोगो (मोनो) का प्रयोग कर टेलीग्राम ग्रुप बनाकर उसमें 10 वीं, 12 वीं के बच्चों को वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर उनसे अलग अलग ग्रुप में 499/-रू,699/-रू आदि रूपये देने पर प्राइवेट ग्रुप में प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर पैसे लिए जा रहे हैं ये पैसे पेटीएम, फोमन पे आदि क्यू आर कोड में लिए जा रहे हैं।
पुलिस कार्यवाही:- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मैदानी स्तर पर प्राप्त साक्ष्यों एंव तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से टेलीग्राम एप पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम का एवं लोगो (मोनो) का प्रयोग कर टेलीग्राम ग्रुप धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को उज्जैन एवं भोपाल से गिरफ्तार किया गया। जिससे अपराध में प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन, 02 सिमकार्ड को जप्त किया गया।
पुलिस टीम:- निरी सुरेश फऱकले, उनि देवेद्र साहू, प्र.आर 182 तेजराम सेन, आर.2175 यतिन चौरे, आर. 919 सुमित समद, आर.4008 सूरज पारा, आर. 4112 सुनील सिलावट, आर. हरीश
नाम आरोपीगण:-
1- विधि विरूद्ध बालक 11वीं टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चों को पेपर देना का झांसा देकर पैसे अपने फोन पे वॉलेट में डलवाना।
2- धीरज खत्री पिता राजेश खत्री उम्र 18 नि 45 केशव नगर थाना नीलगंगा उज्जैन ग्रेजुएशन टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चों को पेपर देना का झांसा देकर पैसे अपने पेटीएम वॉलेट में डलवाना।
नोटः- सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।
