दिव्यांग जनों से दुर्व्यवहार की स्थिति में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी: जिलाधिकारी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

दिव्यांग जनों से दुर्व्यवहार की स्थिति में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी: जिलाधिकारी | New India Times

शाहजहांपुर के नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दिव्यांगजन समिति दिव्यांग बंधु समिति एवं यूनिक आईडी कार्ड के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दिव्यांग जनों के साथ किसी भी प्रकार का अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोड़वेज की बसों में दिव्यांग जनों को सम्मान पूर्वक बिठाना सुनिश्चित किया जाये। दिव्यांग जनों से दुर्व्यवहार की स्थिति में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि दिव्यांगजनों के यूनिकआईडी कार्ड तत्काल जारी किए जाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में कुल 5234 दिव्यांग बच्चे पढ़ रहे हैं। बीएसए ने बताया कि कुल 78 दृष्टि बाधित बालकों को ब्रेल पुस्तकें प्रदान की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है कि वह दिव्यांग जनों के राशन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर जारी करें। जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांग शौचालय तथा रैंप इत्यादि की व्यवस्था प्रत्येक बूथ पर करवाएं। लीड बैंक के अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि दिव्यांगजनों को ऋड प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त करवाएं।

बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी, जिला दिव्यांग जनशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी, जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version