अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
जैसा कि आप लोगों को पता ही है कि दिवाली खुशियों का त्योहार है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जिनका कोई नही होता। हम बात कर रहे हैं भिंड जिला के मानपुर में स्थित दिव्यांग छात्रावास की, जहां वैदिक रूट्स इंटरनेशनल स्कूल की एक अनोखी पहल देखने को मिली।
वैदिक स्कूल के बच्चों व स्कूल के प्राचार्य और स्टाफ ने दिव्यांग छात्रावास में जाकर दिव्यांग बच्चों के साथ दीवाली मनाई। इतना ही नहीं बच्चों को फल,मिठाई, फुलझड़ी भी बांटी।
जब NIT संवाददाता ने इस बारे में वैदिक रूट्स स्कूल के संचालक रोहित भदौरिया से बात की तो उन्होंने कहा कि दीवाली तो सभी लोग मनाते हैं, लेकिन इन बच्चों के बीच जाकर दिवाली मनाने से एक अलग ही खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी दीवाली मनाएं, चाइनीज़ वस्तुओं का इस्तेमाल न करें।इतना ही नही छात्रावास में बच्चों ने काफी सुंदर सुंदर रंगोलियां भी बनाई थी।
