मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा पिपरिया मार्ग पर एक बोलेरो चालक की टक्कर से चेक पोस्ट पर तैनात एएसआई की मौत हो गई। बोलेरो का चालक न्यूटन क्षेत्र से पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग रहा था जिसे रोकने पुलिस ने महुलझिर क्षेत्र में चेक पोस्ट लगाया था वहीं हिट एंड रन का यह मामला सामने आया है।
जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना महुलझीर के पास चेक पोस्ट पर जांच कर रही पुलिस टीम के एएसआई नरेश शर्मा को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर एएसआई नरेश शर्मा को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक गाडरवाड़ा नरसिंहपुर का रहने वाला है और वह न्यूटन क्षेत्र के पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा कर बिना रुपए दिए भाग रहा था। इसी सूचना पर महुलझुर थाने के पास एएसआई नरेश शर्मा और उनकी टीम ने चेक पोस्ट लगाया था। लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी चालक ने बोलेरो की रफ्तार और तेज कर दी और नरेश कुमार शर्मा को टक्कर मारते हुए भागने लगा।
हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल बोलेरो को रोका और आरोपी को हिरासत में लिया है। वही नरेश शर्मा को जिला अस्पताल भेजा गया था जहां उनकी मौत हो गई है। एसपी ने बताया की आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना माहूलझीर में हृदय विदारक घटना में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस के जांबाज सिपाही एएसआई नरेश शर्मा जी का दु:खद निधन पीड़ादायक है। मैं परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। वीर पुलिसकर्मी को शहीद का दर्जा और राज्य सरकार द्वारा उनके परिवार को श्रद्धा निधि के रूप में 1 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही स्व. श्री शर्मा के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।
घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्यप्रदेश में इस तरह का अक्षम्य अपराध करने वाले किसी भी आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
