गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

मेडिकल कॉलेज दतिया में पैथोलॉजी विभाग के अंर्तगत सेन्ट्रल पैथोलॉजी लैब के फेज 1 उन्नयन का कार्य पूर्ण हुआ, जिसका आज डीन डा दिनेश उदैनियां के द्वारा शुभारंभ किया गया। सीपीएल के प्रभारी डा. आनन्द भदकारिया के द्वारा बताया गया कि हेमेटोलॉजी एवं टॉर्च इन्फेक्शन की जॉच की सुविधा आरम्भ हो गई है एवं शीघ्र ही सभी 86 प्रकार की जांचे होने लग जायेंगी। इस दौरान पैथालॉजी के विभागाध्यक्ष डा. अर्जुन सिंह, डा. आनंद भदकारिया, मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्टॉफ उपस्थित रहे।
