अकोट शहर पुलिस सतर्क: अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ़्तार | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट शहर पुलिस सतर्क: अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ़्तार | New India Times

अकोट शहर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। अकोट शहर पुलिस से अकोट शहर के सभी अधिकारी, कर्मचारी व नेता से लेकर आम व्यक्ति भली भाती वाक़िफ हैं। अकोट शहर में अपराध से लेकर ज़रा ज़रा बात पर विवाद होना कोई बड़ी बात नहीं है जिस कारण पुलिस को सदा चौकस रहना पड़ता है।
अकोट शहर में पुलिस टीम काफ़ी सतर्क है। कई बड़े जुर्म करने वालों को फिल्मी अंदाज में पकड़ते कई बार देखा जा चुका है तो कई बार बड़े बड़े नेशनल चैनलों पर अकोट शहर पुलिस के कार्य भी दिखाई दिए हैं। वैसे ही आज
17 जनवरी को अकोट शहर पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक राजेश जवरे डीबी टीम के साथ पुलिस स्टेशन की सीमा पर गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि दो व्यक्ति अकोट से अकोला रोड पर पुल के नीचे नारंगी पल्सर मोटरसाइकिल और एक देसी कट्टा के साथ खड़े हैं।

जब वे उस व्यक्ति के पास पहुंचे और उनकी तलाशी ली, तो उन्हें उनके पास एक रिवाल्वर और मैगझिन मिली। संबंधित कड़ी पूछताछ करने के बाद पुलिस ने कुएं से दो देशी कट्टे और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी अजय तुकाराम देठे (27, धोबीपुरा, अकोट) व प्रफुल्ल विनायक चव्हाण उम्र (25, अडगांव बु, ता तेल्हारा) कोे मोटर साईकिल सहित हिरासत में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, सहायक पुलिस अधीक्षक तथा एसडीपीओ अनमोल मित्तल, अकोट शहर पुलिस स्टेशन के थानेदार पुलिस तपन कोल्हे के मार्गदर्शन में डीबी स्कॉड के पुलिस उपनिरीक्षक राजेश जवरे, चंद्रप्रकाश सोलंके, विशाल हिवरे, मनीष कुलट, प्रेमानंद पचांग, रवि सदाशिव, सागर मोरे एवं पुलिस उपनिरीक्षक वासुदेव धर्मे, चालक संदीप तायडे आदि ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। जिसे देख अकोट शहर की जनता पुलिस की कार्यवाही की सरहाना कर रही है।

By nit

Exit mobile version